Monday, September 20, 2010

अधूरे अल्फ़ाज़

Not everything in world reaches a perfect ending. I am leaving few of my thoughts incomplete as I find no reason for myself to bring them to an end.

"Completeness" gets its defination from what remains no more incomplete, as darkness is defined by the absence of light....

Let this time "emptiness" fill up your thoughts.
Hope you will like them......



"पागलपन छा जाए मुझ पर फिर से तेरा,
फिर से तू अपनी दिलकश हरक़त जो कर दे |
डूब जाऊं मैं तेरे हुस्न के दरिया में,
इस दीवाने की उल्फ़त में थोड़ी राहत तो कर दे |"




काश किसी दिन...

किसी दिन फिर से मैं तेरी जुल्फों को सहलाऊँ,
किसी दिन फिर से मैं तुम्हें "MAERI" सुनाऊँ |
चूम लूँ मैं तेरे होठों को इक दफा फिर से,
और फिर से तेरे आगोश में खो जाऊं किसी दिन,
काश किसी दिन....


किसी दिन फिर से समेट लूँ तुम्हें अपनी बाहों में,
किसी दिन फिर से भीग़ जाऊं तेरे हुस्न कि बारिश में |
देखूं तेरे साथ ढलता सूरज समंदर किनारे फिर से,
और फिर से तेरी पनाहों में सो जाऊं किसी दिन,
काश किसी दिन.....


~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~







अब तुम ही बोलो...


मैं आज यूँ हूँ जैसे कोई
मोतियों का हार टूटा हो |
मुझे तो पिरोया था तुमने ही |
अब तुम ही बोलो,
तुम बिन ज़िंदगी ये मेरी,
कैसे कटेगी भला.....


दिल भी अब थकने लगा है मेरा,
साँसों ने भी मेरी
अब तो चलने से तौबा कर ली |
अब तुम ही बोलो,
तेरी खुश्बू बिन साँसें ये मेरी,
कैसे चलेंगी भला.....



Saturday, September 11, 2010

लौट आओ

लौट आओ...
लौट आओ...

हमारी दास्तान आज भी अधूरी है,
हमारी दास्तान को पूरा करने की ख़ातिर,
लौट आओ |
हमारे दरम्यान जाने कैसी ये दूरी है,
इस दूरी को मिटाने की खातिर,
लौट आओ |


ज़िंदगी के ये लंबे रास्ते
अब तन्हा कटते नहीं |
अपनों से जो बढ़ गए मेरे फ़ासले,
आख़िर क्यों सिमटते नहीं |
पड़ गया हूँ अकेला तेरे बिना,
अब और दर्द सहा नहीं जाता,
बड़ा मुश्किल हुआ जीना |
अब मेरी हिम्मत जवाब देने लगी है,
मुझे ढाँढस बाँधने की खातिर,
लौट आओ |


लौट आओ कि अब खुद से भी मेरा विश्वास उठने लगा है,
लौट आओ कि अब वक़्त के गुज़रने के साथ मेरा दायरा भी,
आहिस्ते-आहिस्ते सिमटने लगा है |
लौट आओ कि अब मेरे कदम डगमगाने लगे हैं,
लौट आओ की अब मेरे पैर लड़खड़ाने लगे हैं |


ज़िन्दगी की इस ढलती शब् में,
शम्मा-ए-मोहोब्बत की लौ को,
आगे बढ़ाने की खातिर ,
लौट आओ |
तुमसे है ये गुज़ारिश मेरी कि,
एक आखिरी अलविदा करने कि खातिर,
लौट आओ...
लौट आओ...
लौट आओ...